फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine lakh rupees were looted from the clerk of a coconut businessman going to the bank

Delhi: बैंक जा रहे नारियल कारोबारी के मुंशी से नौ लाख रुपये लूटे, बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर की वारदात

Tue, 02 Jan 2024 02:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 02:01 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Nine lakh rupees were looted from the clerk of a coconut businessman going to the bank
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आदर्श नगर में सोमवार सुबह बैंक में पैसा जमा करवाने जा रहे नारियल कारोबारी के मुंशी से बदमाशों ने नौ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की पहचान योगेंद्र के रूप में हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने पीड़ित को चाकू मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस को आजादपुर मंडी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा के नजदीक लाखों रुपये लूटे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां शिकायतकर्ता योगेंद्र मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह आजादपुर मंडी के नारियल कारोबारी सौरव मोंगिया का मुंशी है। सोमवार सुबह वह दुकान से नौ लाख रुपये लेकर उसे बैंक में जमा करने आया था।
विज्ञापन


बैंक के पास पहुंचते ही उसके पास बाइक सवार तीन युवक आए। एक युवक ने गर्दन पर चाकू लगा दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा, जबकि दूसरे बदमाश ने बैग लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद उसने मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही फोन कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस पीड़ित के मंडी से निकलने और बैंक तक पहुंचने के दौरान रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed