फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nine girls from Jharkhand were rescued from Delhi

Delhi News: झारखंड की नौ लड़कियों को मानव तस्करी के चंगुल से कराया गया मुक्त, दिल्ली से लाया जा रहा रांची

Mon, 28 Aug 2023 10:43 AM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Aug 2023 10:43 AM IST
सार

मानव तस्करी के लिए दिल्ली लाई गईं झारखंड की नौ लड़कियों को बचाया गया है। उन्हें सुरक्षित दिल्ली से रांची भेज दिया गया है।
 

विज्ञापन
Nine girls from Jharkhand were rescued from Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि झारखंड के साहेबगंज जिले की रहने वाले नौ लड़कियों को मानव तस्कर दिल्ली ले गए थे। लड़कियों को सुरक्षित बचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि बचाई गई लड़कियों को ट्रेन से लाया जा रहा था।  अधिकारी ने बताया कि साहेबगंज जिला प्रशासन को बचाव के बारे में सूचना दी गई है। प्रशासन ने लड़कियों को दिल्ली से लाने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लड़कियों को दिल्ली पुलिस की मदद से हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों से बचाया गया है। अधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि बचाई गईं सभी लड़कियां रविवार को साहेबगंज के लिए ट्रेन में बैठ गयी हैं। उन्होंने कहा कि बचाई गईं सभी लड़कियों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि वे दोबारा मानव तस्करी का शिकार न बनें।
विज्ञापन


पूनम कुमारी ने कहा कि दिल्ली में बचाई गई लड़कियों को मानव तस्करों द्वारा वहां लाया गया था। झारखंड में ऐसे तस्कर बहुत सक्रिय हैं, जो लड़कियों को दिल्ली में अच्छी जिंदगी देने का वादा करके बहला-फुसलाकर दिल्ली लाते हैं और उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने विभिन्न घरों में बेच देते हैं। तस्करों को मोटी रकम मिलती है, लेकिन ऐसी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed