फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikki Murder case sahil and other 5 accused police remand ends today appear in court today

Nikki Murder: सभी आरोपियों की आज खत्म हो रही पुलिस रिमांड, दोपहर बाद होगी कोर्ट में पेशी

Mon, 20 Feb 2023 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों का कुछ और दिन का रिमांड मांग सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में कुछ सवालों के जवाब अब तक तलाश नहीं कर सकी है जिसके लिए आरोपियों का रिमांड बढ़ाने की अपील अदालत से कर सकती है।

विज्ञापन
Nikki Murder case sahil and other 5 accused police remand ends today appear in court today
कोर्ट में पेशी से पहले मुख्य आरोपी साहिल और नवीन को मेडिकल जांच के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

निक्की यादव हत्याकांड मामले में साहिल समेत अन्य पांच आरोपियों की पुलिस रिमांड आज (20 फरवरी) खत्म हो रही है। इसके तहत आज सभी छह आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस इन्हें अस्पताल ले जाकर इनका मेडिकल करवा रही है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों का कुछ और दिन का रिमांड मांग सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में कुछ सवालों के जवाब अब तक तलाश नहीं कर सकी है जिसके लिए आरोपियों का रिमांड बढ़ाने की अपील अदालत से कर सकती है।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में कुछ और लोग संदिग्ध

जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका भी उसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर जांच के बाद पुलिस को कुछ और लोगों पर शक है, इन्हें भी जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निक्की-साहिल की हुई शादी पर रजिस्ट्री नहीं कराई थी

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि साहिल और निक्की ने आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली थी, मगर रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्टर नहीं कराया था। पुलिस ने बताया कि उसने रविवार को मंदिर के पुजारी व प्रधान से पूछताछ की थी। वहीं आज शादी के गवाहों को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह दोनों गवाह ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं।


साजिश के तहत निक्की हत्या करने ले गया था साहिल

अपराध शाखा की जांच में ये बात सामने आई है कि साजिश के तहत ही साहिल ने उत्तम नगर स्थित निक्की के घर से निकलते समय अपना मोबाइल बंंद कर लिया था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन न मिले। पुलिस को आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट व निगम बोध घाट की पार्किंग की फुटेज मिल गई है। साथ ही, निगम बोध पर साहिल के मोबाइल की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed