फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikita tomar father on love jihad law that it should have formed earlier so my daughter was alive today

जबरन धर्म परिवर्तन कानून पर बोले निकिता के पिता- पहले ही बन गया होता कानून तो आज जिंदा होती मेरी बेटी

Mon, 02 Nov 2020 01:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Nov 2020 01:06 PM IST
सार

- निकिता हत्याकांड के बाद मनोहर लाल सरकार ने शुरू किया विचार-विमर्श
- गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी, बेटियों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
Nikita tomar father on love jihad law that it should have formed earlier so my daughter was alive today
निकिता के पिता - फोटो : एएनआई

विस्तार

जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर कानून बनाने की हरियाणा सरकार की तैयारियों के बीच निकिता तोमर के पिता का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यह कानून पहले ही बन जाना चाहिए था। अगर यह कानून पहले ही बन गया होता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। इसके लिए सभी पार्टियों को साथ आकर फैसले का समर्थन करना चाहिए।

विज्ञापन


हरियाणा में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी है। रविवार सुबह गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम मनोहर लाल ने भी कानून की पैरवी की है।
विज्ञापन

 

फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने पर मंथन शुरू किया है। यह कानून बनने के बाद बेटियों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसेगा। सरकार इस तरह का कानून बनाना चाहती है जिसमें ऐसे मामलों में कड़ी से कड़ी सजा व जुर्मानेे का प्रावधान हो।

यह कानून बनाने के विज के ट्वीट को रिट्वीट के जरिये अनेक लोगों का समर्थन मिला है। साथ ही इसकी सराहना भी की गई है। हरियाणा से पहले यह कानून बनाने का फैसला उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ले चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह कानून बनाने का एलान किया है।

शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा था कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने योगी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है की यात्रा निकलने वाली है।


यह सुनिश्चित करेंगे किसी निर्दोष को गलत न फंसाया जाए : सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि राज्य जबरन धर्म परिवर्तन के मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इस तरह के मामलों से निपटने के लिए कानूनी तरीकों या प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है। यहां तक कि केंद्र भी ऐसे मामलों की जांच के तरीकों पर विचार कर रही है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी निर्दोष को गलत तरीके से न फंसाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed