फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikita Tomar Ballabgarh Case News: crowd demands justice blocks faridabad Ballabhgarh highway

Nikita Tomar: बल्लभगढ़ में महापंचायत के बीच बवाल, तोड़फोड़-पथराव के बाद भीड़ ने किया हाईवे जाम

Sun, 01 Nov 2020 01:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 01 Nov 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Nikita Tomar Ballabgarh Case News: crowd demands justice blocks faridabad Ballabhgarh highway
भीड़ ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में निकिता हत्याकांड को लेकर आज महापंचायत बुलाई गई है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही निकिता के परिजन भी वहां मौजूद हैं। दशहरा मैदान में अभी पंचायत चल ही रही थी कि इस बीच कुछ अन्य संगठन के लोग यह कहकर नारेबाजी करने लगे कि हत्याकांड का राजनीतिकरण हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने भाजपाई और कांग्रेसियों पर इस मामले के राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद यह विभिन्न दल बल्लभगढ़ में हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस कभी भी यहां लाठीचार्ज कर सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ रवाना
माहौल को देखते हुए फरीदाबाद जिले की पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ के लिए रवाना हो गई है। सभी थाने और क्राइम ब्रांच अधिकारियों को बल्लभगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रदर्शन के बीच शुरू हुआ पथराव
हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अचानक ही एक होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के करीब 20-25 युवकों ने पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पथराव किया।

मालूम हो कि बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज के बाहर सोमवार को शाम करीब चार बजे होनहार छात्रा निकिता तोमर की हत्या कर दी गई थी। निकिता, बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान ने पहले निकिता को अगवा करने की कोशिश की थी और नाकाम होने पर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed