फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nikita brother Naveen gets arms license, two gunmen to stay with all family members for 24 hours

निकिता के भाई नवीन को शस्त्र लाइसेंस, सभी परिजनों के साथ 24 घंटे रहेंगे दो गनमैन, चार्जशीट तीन दिन में होगी दाखिल

Mon, 02 Nov 2020 07:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 02 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Nikita brother Naveen gets arms license, two gunmen to stay with all family members for 24 hours
निकिता के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रविवार को हुए उपद्रव के बाद निकिता के भाई नवीन तोमर को पुलिस आयुक्त ने शस्त्र लाइसेंस जारी किया है। साथ ही, अब परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी परिजनों के साथ अब दो-दो गनमैन रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा घेरा और मजबूत करने के लिए घर के पास एक पीसीआर वैन, सोसाइटी के गेट पर पुलिसकर्मी और मुख्य सोहना रोड पर भी पीसीआर वैन तैनात कर दी है।

विज्ञापन


उधर, उपद्रवियों में से 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी। तीन दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिनसे आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन


रविवार को महापंचायत के दौरान सड़क पर उपद्रव करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिना अनुमति दशहरा मैदान में इकट्ठा हुए और कुछ लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दुकानों मे तोड़फोड़ की। पत्थर बरसाए, वाहनों को क्षति पहुंचाई और आगजनी की। रोकने पर उन्होंने पुलिस पर भी पत्थर बरसाए, जिसमें 10 कर्मियों को चोटें भी आईं। शहर में कानून व शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed