फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian woman arrested for bringing foreign brand beer from Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस से विदेशी ब्रांड की बीयर लाई नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार 

Mon, 23 Nov 2020 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Nigerian woman arrested for bringing foreign brand beer from Rajdhani Express
पकड़ी गई बीयर... - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने अफ्रीकी मूल के लोगों को बेचने के लिए विदेशी ब्रांड की बीयर लेकर आई नाइजीरियन मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 840 बीयर केन बरामद की हैं। वह इन्हें मुंबई से राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली लेकर आई थी। बरामद बीयर अफ्रीका में काफी मशहूर है। महिला इसे नाइजीरिया से मंगाकर मुंबई और दिल्ली में बेचती है। महिला का पति नाइजीरिया पुलिस में कार्यरत है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मरियम एडकवो (49) के रूप में हुई है। शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आई राजधानी एक्सप्रेस से नाइजीरिया मूल की एक महिला उतरी। उसके पास जूट के 12 बैग थे। शक होने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने  बैग को खोला तो उसमें बीयर की 840 केन मिली। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसका पति नाइजीरिया पुलिस में तैनात है। उसके तीन बच्चे हैं। वर्ष 2011 से वह कपड़ा कारोबार के लिए भारत आई थी। अभी वह मुंबई में रह रही थी और भारत में रहने वाले अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए बीयर सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने बताया कि मुंबई से आने के दौरान स्केनर से सामान को गुजारा गया था। ज्यादा सामान होने पर टीटीई ने उसका  चालान भी कर दिया था। ट्रेन में वह सामान को बाथरूम के पास रखकर आई थी। पुलिस महिला से पूछताछ कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed