फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian national arrested for cocaine smuggling in Delhi's Nihal Vihar

जॉन ने दिखाई जुर्म की राह: बिना सोचे-समझे शुरू कर दिया नशे का सौदा, तीन करोड़ के माल के साथ पकड़ा गया एनोजी

Tue, 13 Sep 2022 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Sep 2022 10:47 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 902 ग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Nigerian national arrested for cocaine smuggling in Delhi's Nihal Vihar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की निहाल विहार थाना पुलिस ने कोकीन तस्करी करने वाले नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 902 ग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनोजी के रूप में हुई है। वह मूलत: अफ्रीकी देश नाइजीरिया का नागरिक है और चंद्र विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। निहाल विहार थाना में तैनात हवलदार देवेंद्र को सूचना मिली कि एक नाइजीरियाई नागरिक इलाके में मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रहा है। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काला बैग मिला। जिसमें कोकीन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2020 में भारत आया। उसके पास देश में आय का कोई साधन नहीं था। इस दौरान वह चंदर विहार में रहने लगा और अफ्रीकी लोगों के लिए हेयर कटिंग सैलून खोला। करीब चार महीने पहले उसकी मुलाकात जॉन से हुई। जॉन कोकीन की तस्करी करता है। उसकी जीवन शैली से प्रभावित होकर उसने भी तस्करी शुरू कर दी। करीब 15 दिन पहले जॉन ने उसे किसी व्यक्ति को 900 ग्राम कोकीन देने के लिए कहा था। बदले में उसे बराबर का हिस्सा देने की बात कही थी। पुलिस जॉन की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed