फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian arrested with 40 lakh of cocaine in delhi 

दिल्लीः 40 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, नासिर गैंग का बदमाश दबोचा

Sun, 12 Jan 2020 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested with 40 lakh of cocaine in delhi 
arrest - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के नारकोटिक्स दस्ते ने कोकीन की तस्करी करने के आरोप में एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब आधा किलो कोकीन मिली है जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी लकी टायरोसिन ओकिनावा के रूप में हुई है। वह कृष्णा पार्क देवली में रहता था। 10 जनवरी को नारकोटिक्स दस्ते में तैनात सिपाही अशोक कुमार को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन ड्रग की सप्लाई करने के लिए चिराग दिल्ली इलाके में मौजूद हैं। निरीक्षक गिरीश के नेतृत्व में पुलिस टीम उक्त जगह पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



स्पेशल सेल ने नासिर गैंग के कुख्यात बदमाश को दबोचा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर नासिर के गुर्गे को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नूर अली (22) के रूप में हुई है। जुलाई में नूर के दो साथी सलमान और नाजिम को स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद दबोचा था। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। इनकी गिरफ्तारी के बाद नूर मुंबई फरार हो गया था। नूर झपटमारी, लूटपाट और हथियार सप्लाई करने की वारदात में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल व 11 कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश नूर अली दिल्ली आने वाला है। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाना शुरू कर दी। इस बीच आठ जनवरी को टीम को सूचना मिली कि नूर अली गुरुद्वारा सर्विस रोड, सीलमपुर में आने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वह इलाके में कुछ बदमाशों को हथियार सप्लाई करने आया था। 
 

फंदा लगाकर खुदकुशी कर रहे व्यक्ति की पीसीआर कर्मियों ने जान बचाई

पत्नी के झगड़े से तंग आकर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास करने वाले शख्स को पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया। पीड़ित को पहले पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर स्थिर किया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

पीसीआर पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि 10 जनवरी की रात एक पीसीआर वैन पर एएसआई विरेंद्र सिंह और सिपाही देवी राम तैनात थे। रात करीब 11 बजे पीसीआर कर्मियों को एक कॉल मिली। फोन करने वाले ने बताया कि उसका पड़ोसी फांसी लगा रहा है।

सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आए पुलिसकर्मी कॉलर के बताए पते दुर्गा पार्क, नसीरपुर पहुंचे। उस शख्स ने पुलिसकर्मियों को पड़ोसी का घर दिखाया। कमरे में एक शख्स अचेत अवस्था में पड़ा था। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उस शख्स को सीपीआर दिया जिससे वह होश में आ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया।

उसकी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर वह चुन्नी की मदद से पंखे पर लटक गया। लोगों ने उसे वहां से नीचे उतारा। तब तक वह बेहोश हो चुका था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच उसे सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed