फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian arrested for duping 500 people in name of getting jobs in airlines

Delhi: एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर 500 लोगों से ठगी, पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन, साथी और पत्नी फरार 

Thu, 07 Jul 2022 05:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Jul 2022 05:07 AM IST
सार

मलेशियाई एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने नाइजीरियाई व्यक्ति ओकोरी स्टीफन को गिरफ्तार कर किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Nigerian arrested for duping 500 people in name of getting jobs in airlines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने मलेशियाई एयरलाइंस में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले विदेशी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक ओकोरी स्टीफन (32) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीजा खत्म होने के बावजूद भारत में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह लोग एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर अब तक 500 बेरोजगार युवाओं से ठगी कर चुके हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एल-ब्लाक, महिपालपुर निवासी आशीष कुमार ने आईसीएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर चार जून को ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि कोरोना के कारण उसकी नौकरी चली गई थी। उसने नौकरी के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आवेदन किया था। अप्रैल, 2022 में मलेशियाई एयरलाइंस डॉट कॉम की तरफ से रिक्तियों संबंधी मेल आया। उसने मेल पर बायोडाटा भेज दिया। कुछ समय बाद उसे ऑफर लैटर मिला। उसमें 1.5 लाख प्रतिमाह रुपये पर एयरलाइंस में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन की नौकरी लगने की बात कही गई।
विज्ञापन


एजेंट से संपर्क करने पर उसने रजिस्ट्रेशन व प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 109383 रुपये मांगे, जो उसने ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से आरोपियों का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस उस बैंक खाते की डिटेल निकलवाई, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। मेल के आईपी एड्रेस की जांच में पता चला कि आरोपी ककरोला हाउसिंग कॉम्पलेक्स में रहता है। पुलिस ने यहां दबिश देकर आरोपी नाइजीरियाई व्यक्ति ओकोरी स्टीफन को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि आरोपी 500 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना वीजा रह रहा था आरोपी का पूरा परिवार 
आरोपी ओकोरी स्टीफन का वीजा मई, 2014 में खत्म हो गया था। उसके खिलाफ 14 विदेशी एक्ट का भी मामला दर्ज किया गया है। इसकी पत्नी लोली का वीजा दो जुलाई, 2020 में खत्म हो गया था। पुलिस उसके साथी व पत्नी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed