फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian found a new way for drug supply.

'डीजे' के जरिए हो रही है ड्रग्स की सप्लाई

Mon, 27 Oct 2014 08:16 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
Nigerian found a new way for drug supply.

पब और होटलों में पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के बाद नाईजीरियाई ड्रग्स सप्लायरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने ड्रग्स सप्लाई करने का नया तरीका खोज निकाला है। अब ये नाईजीरियाई ड्रग सप्लायर पब और होटल आदि में काम करने वाले डिस्क जॉकी (डीजे) के माध्यम से अपने ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इस बात का खुलासा, हाल ही में 50 लाख की कोकीन के साथ पकड़े गए एक नाइजीरियन के जरिए हुआ। पकड़े गए नाइजीरियन की कॉल डिटेल से पता चला कि डीजे की मदद से वह पब और कुछ बड़े होटलों में कोकीन सप्लाई करता था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में और भी लोगों के नाम पता चल सकते है। इस मामले ने तब गंभीर रूप अख्तियार कर लिया जब पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद एक मशहूर डीजे ने पुलिस को मामला रफा दफा करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की नार्कोटिक्स शाखा के एक ऑफिसर ने बताया कि नाईजीरियाई सप्लायर से मिली कॉल डिटेल और इंटेलीजेंस रिपोर्ट्स के आधार पर नियमित ग्राहकों का एक डाटाबेस तैयार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तैयार डाटाबेस के आधार पर तकरीबन 800 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें अधिकतर ड्रग्स उपभोक्ता हैं। जैसे स्कूली छात्र, कॉल सेंटर कर्मचारी और डीजे।

लड़कियां भी करती हैं ड्रग सप्लाई

Nigerian found a new way for drug supply.

एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्हें ‌14 अक्टूबर को जानकारी मिली थी कि एक नाइजीरियन चीम उर्फ ओरियंटा उर्फ केविन उर्फ मरफ‌ी पश्चिम दिल्ली के नवादा में रहता है।

नाइजीरियन यहां से ग्रेटर कैलाश, डिफेन्स कॉलोनी, वसंत कुंज और साकेत के विभिन्न  पबों और होटलों में ड्रग सप्लाई करता था। इतना ही नहीं वह गुड़गांव के विभिन्न फॉर्म हाउसों में होने वाली पार्टियों में भी कोकीन पहुंचाता था।

पुलिस ने मरफी को कोकीन के साथ नवादा से गिरफ्तार किया। मरफ‌ी के कॉल डिटेल की जांच पड़ताल पर पता चला कि वह लगातार दिल्ली-एनसीआर के डीजे के संपर्क में रहा है।

जांच में मरफी ने पुलिस को बताया कि पहले वह खुद सीधे ग्राहक को माल सप्लाई करता था। अभ‌ी कुछ महीने पहले ही उसने डीजे की मदद से सप्लाई शुरू की थी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण दिल्ल‌ी के पब में नाइजीरियन ड्रग सप्लायर कोकीन का पैकेट डीजे को दे देते थे और वह कोकीन का पैकेट ग्राहकों तक पहुंचाते थे। खासकर ड्रग के पैकेट की सप्लाई बुधवार और शनिवार को होती है क्योंकि इन दोनों दिन पब में बाकी के दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ होती है।

इसके लिए लड़कियों को भी ड्रग सप्लाई के लिए रखा जाता था, जो टॉयलेट के अंदर लोगों को 5,000 रुपए प्रति पैकेट के हिसाब से बेचती थीं। इन 5,000 में से 1500 लड़कियों को दिया जाता था। बाकी क‌ी रकम नाइजीरियन के होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed