फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigam officers will get home in gurgaon

अब आलीशान सरकारी कोठियों में रहेंगे निगम के अधिकारी

Sat, 27 Jun 2015 05:54 PM IST
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 27 Jun 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
Nigam officers will get home in gurgaon

नगर निगम के करीब पांच सौ कर्मचारियों व अधिकारियों को अब आवास की संबंधी समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। इनकी सुविधा के लिए नगर निगम ने हाईवे से लगते भूखंड पर एक अलग शहर बसाने का खाका तैयार कराया है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की रिहायश के लिए ऐसी आलीशान व्यवस्था की जा रही है।

निगम कर्मियों के लिए एनएच-8 से लगते सिलोखरा गांव की 11.20 एकड़ जमीन पर शहर बसाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए निगम ने 24 कंसल्टेंट कंपनी से इसका खाका तैयार कराया है।
विज्ञापन


इनमें से 10 प्रस्तावों को मंजूर करने के बाद तीन को मुख्यालय भेजा जाएगा। किसी एक पर स्वीकृति मिलने के साथ ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। आलीशान रिहायशी भवन और कोठियां तीन चरणों में चार साल के भीतर बनकर तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के मुताबिक निगमायुक्त और अन्य अधिकारियों के लिए तीन केटेगरी की कोठी और बाकी लोगों के लिए तीन टावर में फ्लैट बनेंगे। फ्लैट 1000  से 2200 वर्ग गज के होंगे। तीनों टावर आठ से दस मंजिल के होंगे।

पार्किंग की व्यवस्था बेसमेंट में होगी। साथ ही व्यावसायिक टावर, नर्सरी स्कूल, खेल मैदान, धार्मिक स्थल, क्लब आदि की व्यवस्था होगी। हालांकि इन सबके लिए अभी वहां मौजूद किसी भी मंदिर और पेड़ को विस्थापित नहीं किया जाएगा।


निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए 24 कंसल्टेंट कंपनी से मिले प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही इनमें से तीन को मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
सीआर विश्नोई, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम गुड़गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed