फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nigam election mahapunchayat soon to be happened in gurugra

निगम चुनाव विवाद: अब पलवल में महापंचायत करने की तैयारी

Thu, 19 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 19 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
nigam election mahapunchayat soon to be happened in gurugra
elections - फोटो : DEMO PIC

वार्ड नंबर 22 से हारे निर्दलीय प्रत्याशी अवनेश शर्मा और भाजपा पार्षद जितेंद्र यादव के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर सभी पार्षद मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बचाव में उतर आए हैं तो दूसरी ओर अवनेश शर्मा आखिरी दम तक न्याय के लिए लड़ाई लडने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि चुनाव में पूरा खेल केंद्रीय राज्यमंत्री के इशारे पर किया गया है। उन्हें के इशारे पर भाजपा पार्षद ने उनके घर में पुलिस की मिलीभगत से घुसकर हमला किया और घर में तोड़फोड़ कर महिलाओं से बदसलूकी की।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत करते हुए अवनेश शर्मा ने कहाकि पुलिस आयुक्त से मिलकर वह न्याय की मांग कर चुके हैं। जो पार्षद लामबंद हो रहे हैं वह सत्ता के लालची हैं। क्योंकि वह कभी विधायक मूलचंद शर्मा और टेकचंद शर्मा पर आरोप लगाते हैं तो कभी कांग्रेसी नेताओं पर विवाद का ठीकरा फोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि सत्ता के लालच में एक एकजुट हो रहे पार्षद खुद जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पलवल में भी महापंचायत की जाएगी जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री के कारनामों को उजागर किया जाएगा।


सभी जाति और वर्गों से बातचीत कर उनका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिगांव में पिछले रविवार को हुई पंचायत में गठित कमेटी जल्द ही पलवल में महापंचायत की तारीख का ऐलान करेगी। अंतिम दम तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed