{"_id":"62fb6b76da65cb04c90802b3","slug":"nia-court-sends-mohsin-ahmad-an-alleged-isis-active-member-to-judicial-custody-for-30-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Court: 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया मोहसिन अहमद, ISIS से जुड़े होने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Court: 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया मोहसिन अहमद, ISIS से जुड़े होने का है आरोप
Tue, 16 Aug 2022 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Aug 2022 03:36 PM IST
सार
जांच अधिकारी ने कहा कि अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। पूरे मामले का खुलासा करने के लिए आरोपी से पूछताछ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Mohsin Ahmad
- फोटो : ANI
विस्तार
आईएसआईएस के कथित सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद को एनआईए कोर्ट ने 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। मोहसिन को एनआईए ने 6 अगस्त को गिरफ्तार किया था। रिमांड खत्म होने के बाद उसे आज अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
एनआईए ने मोहसिन को बाटला हाउस में एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मोहसिन को भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आतंकवादी संगठन के लिए धन एकत्र करने और इसे क्रिप्टो करेंसी के रूप में सीरिया और अन्य स्थानों पर भेजने के आरोप में दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए का कहना है कि अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन