फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NIA arrested Faridabad resident for harbouring terrorist Umar immediately before Delhi terror bomb blast

दिल्ली बम ब्लास्ट: उमर को नूंह लेकर गया... बहन के घर ठहराया; सफेदपोश आतंकी का सातवां मददगार शोएब गिरफ्तार

Wed, 26 Nov 2025 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। NIA ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। शोएब ने धमाके से पहले आतंकी उमर की मदद की थी।

विज्ञापन
NIA arrested Faridabad resident for harbouring terrorist Umar immediately before Delhi terror bomb blast
दिल्ली में धमाके के बाद जले वाहन - फोटो : ANI

विस्तार

लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। NIA ने फरीदाबाद से शोएब नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को धमाके से ठीक पहले न केवल पनाह दी, बल्कि लॉजिस्टिक सपोर्ट भी मुहैया कराया था। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन


घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका
सूत्रों के अनुसार, शोएब की गिरफ्तारी के बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोएब को पहले भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और फिर छोड़ दिया गया था। हालांकि, ताजा खुलासों के बाद उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि शोएब ही मुख्य आतंकी डॉक्टर उमर को मेवात और नूंह जैसे इलाकों में ले गया था। वहां पर डॉक्टर उमर शोएब की बहन की घर ही ठहरा था।

बरामदगी और NIA की जांच में नया अपडेट
गिरफ्तारी का यह महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब एक अन्य गिरफ्तार आरोपी, डॉक्टर मुज्जमिल ने पूछताछ के दौरान शोएब के घर का खुलासा किया। डॉक्टर मुज्जमिल की निशानदेही पर NIA ने शोएब के घर से कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद की हैं, जिनमें एक ग्राइंडर और अन्य सामग्रियां शामिल हैं।

यह माना जा रहा है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम बनाने या अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था। NIA वर्तमान में शोएब से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस आतंकी मॉड्यूल के अन्य सदस्यों और उनके नापाक इरादों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर 2025 को एक कार में हुए धमाका हुआ था। इस धमाके में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 
 

घटना के तुरंत बाद NIA ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। NIA की सघन जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आतंकी उमर उन नबी, जो इस हमले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, को फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब ने पनाह दी थी।

गिरफ्तारियों का क्रम
NIA ने इस मामले में पहले भी उमर के छह अन्य खास साथियों को गिरफ्तार किया था। शोएब इस मामले में गिरफ्तार होने वाला सातवां आरोपी है। इन गिरफ्तारियों से NIA को आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों, उनकी कार्यप्रणाली और उनके संबंधों को समझने में मदद मिल रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस आतंकी हमले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed