{"_id":"5cc2ae15bdec2214161d7ce8","slug":"nhpc-to-construct-bunkers-for-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना के लिए बंकर बनाएगा एनएचपीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना के लिए बंकर बनाएगा एनएचपीसी
Fri, 26 Apr 2019 12:37 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के लिए अब हाईटेक और उच्च कोटि के बंकर तैयार करने में भी फरीदाबाद का नाम जुड़ गया है। फरीदाबाद की नेशनल हाईड्रो पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) यह काम करेगी। बृहस्पतिवार को एनएचपीसी और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इसे लेकर एमओयू साइन हुआ।
विज्ञापन
एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बलराज जोशी ने बताया कि भारतीय सेना के लिए भारत में चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चार स्थानों पर टर्नकी आधार पर भूमिगत और अर्ध भूमिगत बंकरों का निर्माण एनएचपीसी करेगी। इसके लिए काफी समय से बातचीत चल रही थी। नवंबर 2018 में सेना ने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन
रक्षा के क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अब एनएचपीसी अहम भूमिका निभाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस करार के लिए सेना और एनएचपीसी के बीच एमओयू साइन हो गया है। इस समझौते के अनुसार एनएचपीसी डिजाइन, इंजीनियरिंग, सिविल निर्माण, परियोजना प्रबंधन और परियोजनाओं के निष्पादन के लिए जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी एनएचपीसी से कार्यपालक निदेशक चेरियन मैथ्यू परियोजना निदेशक रतीश कुमार, कार्मिक निदेशक एनके जैन, तनकीनी निदेशक जनार्दन चौधरी, सीवीओ वेद प्रकाश मौजूद रहे।