फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NH-24 is now extinguished thirst adjoining colonies.

अब एनएच-24 से सटी कालोनियों की बुझेगी प्यास

Tue, 09 Feb 2016 01:12 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
NH-24 is now extinguished thirst adjoining colonies.
एनएच-24 से सटी कालोनियों के लोगों को भी जल्द ही पाइप लाइन से पानी की सप्लाई मिलेगी। नगर निगम और जल निगम ज्वाइंट स्कीम लाकर पानी से वंचित लोगों की प्यास बुझायी जाएगी।
विज्ञापन


जल निगम ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली है। अब ‘अमृत’ योजना में केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसके लिए फंड जारी होगा। करीब 110 करोड़ की लागत से विजयनगर जोन की कालोनियों के लिए पानी के संसाधन जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


जल निगम ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में सीएचए पार्ट-2 के नाम से एनएच-24 से सटी कालोनियों में पेयजल आपूर्ति की योजना यूआईडीएसएसएमटी मिशन में तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में सरकार बदली तो इस योजना पर भी ब्रेक लग गया। केंद्र सरकार ने अब ‘अमृत’ योजना में इसे शामिल किया है। केंद्र सरकार ने गाजियाबाद के लिए वाटर सप्लाई योजना में फंड देने पर हामी भी भर दी है।

ऐसे में जल निगम ने वाटर सप्लाई स्कीम की डीपीआर दोबारा तैयार की है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

केंद्र से मंजूरी के बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा। इसके तहत 15 ट्यूबवेल, 5 ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
..
जमीन देगा नगर निगम
वाटर सप्लाई स्कीम के लिए फंड केंद्र और राज्य सरकार देंगी, लेकिन जमीन नगर निगम को मुहैया करानी होगी। ओवरहेड टैंक बनाने और नलकूप लगाने के लिए नगर निगम से जमीन मांगी गई है। नगर निगम इसके लिए सैद्धांतिक सहमति भी दे चुका है।


इन कालोनियों को मिलेगा फायदा
डूंडाहेड़ा, सैन विहार, शांति नगर, महाराणा विहार, भीमनगर, आदर्श नगर, बिहारी पुरा, सिद्धार्थ विहार, बागू, लट्ठमार कालोनी, राहुल विहार, बौद्ध विहार, प्रज्ञा विहार, सजवान नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed