{"_id":"3bb5810c40802e65f91fc704f4585112","slug":"nh-24-from-up-gate-to-dasna-will-service-lane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 24 पर यूपी गेट से डासना तक बनेगी सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 24 पर यूपी गेट से डासना तक बनेगी सर्विस लेन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
एनएच-24 पर यूपी गेट से डासना तक शहरवासियों को सुहाने सफर की सौगात मिल सकती है। जीडीए हाईवे के दोनों ओर एक से दो लेन की सर्विस रोड बनाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
जीडीए अधिकारियों की कोशिश है कि शहर का ट्रैफिक हाईवे पर आए बिना गंतव्य को निकल जाए। इससे हाईवे पर जाम से राहत मिलेगी।
गाजियाबाद से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंदिरापुरम आदि जगहों पर आवागमन आसान होगा। हालांकि जीडीए अधिकारी फिलहाल संभावनाएं तलाशने की ही बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
एनएच-24 का चौड़ीकरण लंबे समय से अटका है। हाल-फिलहाल हाईवे पर लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही।
हाईवे के दोनों ओर करीब 100 मीटर जगह एनएच-24 के चौड़ीकरण के लिए रिजर्व है। इसके बाद यहां दोनों ओर प्रदेश सरकार की जमीनें हैं।
ऐसे में जीडीए की योजना है कि हाईवे केदोनों ओर एक से दो लेन की सर्विस रोड बना दी जाए। इस रोड के जरिए शहर के ट्रैफिक को गुजारा जाए।
बाहर से आने वाला ट्रैफिक ही एनएच से गुजरे। इस विचार के अमली जामा पहनाने के लिए रविवार को जीडीए वीसी संतोष यादव ने अधिकारियों संग एनएच-24 का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन