फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nfdc will showcase selected short film on its website lockdown film festival organised by carrot films

लॉकडाउन फेस्टिवल की चुनिंदा लघु फिल्में एनएफडीसी करेगा प्रदर्शित, एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया था भाग 

Wed, 01 Jul 2020 12:17 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 01 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
nfdc will showcase selected short film on its website lockdown film festival organised by carrot films
एनएफडीसी - फोटो : एनएफडीसी वेबसाइट

लॉकडाउन में जब सब कुछ बंद था तो इससे जुड़े रोजमर्रा के अनुभवों को कुछ लोगों ने कैमरे में कैद किया। फिर एक फिल्म फेस्टिवल के जरिये इन अनुभवों को तीन मिनट की लघु फिल्मों के रूप में दुनिया के सामने पेश किया। 

विज्ञापन


जी, हम बात कर रहे हैं कैरट फिल्म्स के लॉकडाउन फिल्म फेस्टिवल की। इस फेस्टिवल की चुनिंदा फिल्मों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) अपनी वेबसाइट पर इनका प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन


इस लघु फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कैरट फिल्म्स ने अप्रैल 2020 में किया था। इसका मकसद लॉकडाउन में उभरते हुए फिल्मकारों को उनके विचारों के लिए एक मंच प्रदान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम की तरह ही यह थोड़ा कठिन था। इन फिल्मों के लिए पर्सपेक्टिव यानी नजरिये को थीम चुना गया था। इन फिल्मों को घर के भीतर, बालकनी या छत पर ही शूट करना था और इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान भी रखा जाना था।

फेस्टिवल के लिए एक हजार से ज्यादा प्रतियोगियों ने पंजीकरण करवाया। इनकी लघु फिल्मों को अपर्णा सेन, शर्मिला टैगोर, प्रह्लाद कक्कड़, रत्ना पाठक शाह, आदिल हुसैन, हितेन तेजवानी जैस कई दिग्गजों ने परखा, सर्टिफिकेट दिए। 


वहीं उम्दा फिल्मों को आहना रिजॉर्ट, जिम कॉर्बेट औ हैट्स ऑफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की ओर से प्रायोजित पुरस्कार दिए गए।

फेस्टिवल को केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी समर्थन दिया। इस दौरान फिल्मकार आर बाल्की, रजा मुराद, महिमा चौधरी, उषा उथुप, सोनाली कुलकर्णी, आरजे खुराफाती नितिन जैसे लोगों का भी पूरा सहयोग मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed