फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   News of espionage you agog, Kejriwal also worried.

जासूसी की खबर से आप में मचा हड़कंप

Mon, 15 Jun 2015 03:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jun 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
News of espionage you agog, Kejriwal also worried.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी नेताओं की जासूसी कराए जाने की मीडिया में आई खबर का बवंडर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


एक वेब पोर्टल पर चली खबर के बाद जहां ट्वीटर पर धड़धड़ कमेंट आ रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट पर उस समाचार को टैग करके सवाल खड़े किए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने वेब पोर्टल समाचार टैग के साथ लिखा है, क्या यह सच है। मसलन मामला कुछ गंभीर दिख रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

सिसौदिया और कुमार विश्वास की भी जासूसी!

News of espionage you agog, Kejriwal also worried.

केजरीवाल के इस ट्वीट पर महज एक घंटे में करीब 200 फॉलोअर्स ने रि-ट्वीट किया है। समर्थकों ने लिखा है कि साहेब लोगों से यही उम्मीद थी तो आप विरोधी फॉलोअर्स ने लिखा है कि आपकी सच्चाई भी तो सामने आनी चाहिए।

वेब पोर्टल पर चली खबर में बताया गया है कि भाजपा के केन्द्रीय नेता न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता कुमार विश्वास की भी जासूसी करा रहे हैं।

कुमार विश्वास ट्वीटर पर बहुत एक्टिव हैं। हालांकि सूत्रों के हवाले से चली इस खबर में यह भी लिखा गया है कि गृहमंत्री ऐसा नहीं चाहते थे लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से दवाब है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक की तरफ से जासूसी के यंत्र खरीदे जाने का प्रस्ताव लीक होने पर केजरीवाल सरकार को कांग्रेस और भाजपा ने आड़े हाथ लिया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed