फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newly married woman gave birth to a child on next day of marriage in Dankaura, Greater Noida

शादी के अगले दिन दूल्हा बना पिता: सुबह विदा होकर आई दुल्हन, शाम में कराया गया प्रसव, लड़केवालों ने कही ये बात

Thu, 29 Jun 2023 10:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Jun 2023 10:11 AM IST
सार

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ। अस्पताल में नव विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन
Newly married woman gave birth to a child on next day of marriage in Dankaura, Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जरा सोचिये कि शादी करके दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंचे और अगले ही दिन वह एक शिशु को जन्म दे तो दूल्हे का क्या हाल होगा। जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर क्षेत्र के एक गांव में, जहां शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन ने बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके चलते दूल्हा और उसका परिवार हैरान हैं। मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। युवक ने दुल्हन को रखने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद मायके वाले अपनी बेटी और बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। यह मामला क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ, जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे दनकौर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे करीब सात महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराल वाले हैरान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही डिलिवरी भी हो गई, जिसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को भी दी गई, जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए। युवक और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा।

विज्ञापन

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था, उस वक्त उन्होंने लड़की को देखा भी था, लेकिन उनको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। साथ ही दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिसके चलते उन्होंने दुल्हन को रखने से मना कर दिया है। दुल्हन पक्ष अपनी बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों का समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed