फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Newly married woman commits suicide by consuming poisonous substance

Delhi: नव विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 31 Oct 2023 05:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

मृतका की शिनाख्त स्वेता (28) के रूप में हुई है। वह नरेला स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Newly married woman commits suicide by consuming poisonous substance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में जहरीला पदार्थ खाकर जान से दी। महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एसडीएम के निर्देश पर अलीपुर थाना पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त स्वेता (28) के रूप में हुई है। वह नरेला स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 अक्तूबर को पुलिस को तीरथराम अस्पताल से एक महिला के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां स्वेता का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। स्वेता की शादी के सात माह होने की वजह से पुलिस ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम को दे दी। अगले दिन स्वेता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एसडीएम को दिए बयान में स्वेता के पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सपरिवार खेड़ा कलां गांव में रहते हैं। वह खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वेता की शादी इसी साल फरवरी माह में बांकनेर गांव निवासी नीरज से की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह उसके साथ मारपीट भी करने लगे। ससुराल वाले कार नहीं देने और देवर उससे कारोबार के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। घटना से 15-20 दिन पहले ससुराल वालों कार लेकर आने की बात कहकर उसे घर से निकाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से वह मायके में रह रही थी। 27 अक्तूबर की दोपहर वह खेत पर गए थे। 4 बजे उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने कहा कि स्वेता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। घर पहुंचने के बाद वह बेटी को लेकर अस्पताल आए। रास्ते में स्वेता ने बताया कि उसका पति का फोन आया था, जिसने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने नरेंद्र सिंह के घर से कीटनाशक दवा के पैकेट मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed