{"_id":"5edae2028ebc3e904032f2a3","slug":"newly-appointed-delhi-state-president-of-bjp-adesh-gupta-takes-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संभाला पदभार
Sat, 06 Jun 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Jun 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी का पटका पहनाकर गुप्ता को प्रभार सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, विधायक विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
इस वक्त कोरोना के रूप में बड़ी चुनौती है, एकमात्र मानव सेवा का लक्ष्य लेकर देश पहले और खुद को सबसे अंत में मानकर वह संगठन व दिल्ली के लोगों की सेवा का काम करेंगे। एकात्म मानववाद के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी काम करती है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा। ताहिर हुसैन के समर्थन में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बयान पर सवाल किया कि आखिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर अब तक खामोश क्यों हैं।
सांसद मनोज तिवारी हुए भावुक
पदभार देते हुए सांसद मनोज तिवारी भावुक हो गए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की मजबूती के लिए वह नए अध्यक्ष को हरसंभव सहयोग देंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि मुश्किल समय में आदेश को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है जब पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा है।