{"_id":"5d7d75988ebc3e93d84476f9","slug":"newborn-girl-bitten-by-dog-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची को कुत्ते ने काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्ची को कुत्ते ने काटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Sep 2019 04:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 15 Sep 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
सोहना की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक झोपड़ी में सो रही नवजात बच्ची पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मुंह में दबाकर भाग रहे कुत्ते का पीछा कर लोगों ने बच्ची को कुत्ते से चंगुल से मुक्त कराया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के रहने वाले उमेश सोहना की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी व 25 दिन पहले पैदा हुई बेटी भी रहती है। शनिवार को उमेश की बेटी चारपाई पर सो रही थी। वहीं पर उमेश पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता चारपाई पर सो रही बच्ची को मुंह में दबा ले गया।
विज्ञापन
कुत्ता बच्ची को मुंह में दबाकर बाहर की ओर जा ही रहा था कि उस पर उमेश और उसकी की नजर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाकर कुत्ते का पीछा किया और बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया। खून से लथपथ बेटी को लेकर उमेश नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां से चिकित्सकों ने उसे गुरुग्राम रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल बच्ची का दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन