नवजात बच्ची को मंदिर में छोड़कर अजनबी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कालका जी मंदिर के पास आज सुबह 6 बजे एक अनजान व्यक्ति एक नवजात बच्ची को फुटपाथ पर लावारिस हालात में छोड़ कर फरार हो गया।
बच्ची की हालत देखकर लग रहा है कि बच्ची का जन्म बीती रात ही हुआ है। सुबह दो लड़को ने वहां से गुजरते हुए बच्ची को देखा कि बच्ची फुटपाथ पर एक कपडे में लिपटी है।
इतना ही नहीं बच्ची के चहरे पर चीटींयां भी काट रही थी। इसके बाद लड़कों ने वहीं फूल की दुकान लगा रही महिला सोमबती और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने कराया एम्स में भर्ती
सूचना मिलने पर पुलिस वहां मौके पर तुरंत पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक सोमबती ने बच्ची को अपने पास रखा।
पुलिस के आ जाने पर उसने बच्ची को पोलिस और एम्बुलेंस के हवाले कर दिया। फिलहाल बच्ची को AIIMS मे भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले के जांच कर रही है।
साथ ही पुलिस इस बच्ची के माता पिता को भी तलाशने की कोशिश कर रही है। ताकि उसके घटना के पीछे के सच्चाई सामने आ सके।