फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Zealand's Deputy PM praised Delhi's education and health model

दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को न्यूजीलैंड के डिप्टी पीएम ने सराहा 

Fri, 28 Feb 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
New Zealand's Deputy PM praised Delhi's education and health model
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली के विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खासकर शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई। दिल्ली सरकार के स्कूलों में चल रहे हैपीनेस क्लास पर चर्चा के बाद विंस्टन पीटर्स बेहद प्रभावित दिखे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री ने उच्च शिक्षा, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में भारत दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चल रहे हैपीनेस क्लास की मुरीद हुई थी। पीटर्स व उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, डीडीसी वाइस चेयरमैन जस्मीन शाह व मुख्य सचिव के साथ भी बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलाव से अवगत किया। सिसोदिया ने बताया कि शिक्षा बजट को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को विदेश भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने पीटर्स को मोहल्ला क्लीनिक, पॉली क्लीनिक और सरकारी अस्पताल में हुए बड़े बदलाव से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विंस्टन पीटर्स ने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस से भ्रष्टाचार कम किया जा सकता है। उच्च शिक्षण संस्थानों की बेहतरी के लिए न्यूजीलैंड के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। इसके अलावा दिल्ली के सर्विस सेक्टर को मजबूत करने पर भी आम राय बनी। प्रतिनिधिमंडल में न्यूजीलैंड की संसद सदस्य प्रियंका राधाकृष्णन, पूर्व संसद सदस्य महेश बिंद्रा, प्रधान सलाहकार ग्राहम मडोशन, न्यूजीलैंड डिप्लोमेट माइकल एप्लीशन, चीफ प्रेस सेक्रेटरी एलेक्जेंडर मास्टर्स और विदेश मंत्रालय में उत्तर व उत्तर पूर्व डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर एंड्रयू नीड्स शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed