फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new year's welcome with music, dance and party

म्यूजिक की मदहोशी के बीच वेलकम 2014

Wed, 01 Jan 2014 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jan 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
new year's welcome with music, dance and party

पार्टी ऑल नाइट...। ये पार्टी यूं ही चलेगी, धूम मचा ले, गेट ऑन द डांस फ्लोर, तमंचे पे डिस्को। जी हां, नए साल के जश्न के मौके पर हर तरफ इसी तरह के गीत गूंजते रहे।

विज्ञापन


होटल या रेस्तरां की पार्टी हो या फिर घर की पार्टी, हर जगह युवा थिरकते हुए नजर आए। जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन


कनॉट प्लेस में इस साल भी जश्न मनाने के लिए युवाओं की काफी भीड़ उमड़ी। जैसे ही नए साल का काउंटडाउन शुरू हुआ, लोगों के पैर थिरकने तेज हो गए।

नया साल 2014 शुरू होते ही सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और नाचते गाते हुए नए साल का स्वागत किया। सभी ने अपने-अपने तरीके से खास अंदाज में जश्न मनाया। कोई होटलों और रेस्तराओं में आयोजित पार्टियों में पहुंचा, तो किसी ने दिनभर घूम फिरकर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते-होते अपने कामों को निपटा लोग सड़कों पर, फार्म हाउस, रेस्तरां, पब में जुटने लगे। जैसे-जैसे नए साल का समय नजदीक आता गया, जश्न का दौर तेज होता गया। रात के 12 बजते ही आतिशबाजी से आकाश रंगीन हो गया। लोगों ने नए संकल्प के साथ वर्ष 2013 को अलविदा कहा।

पुलिस ने कनॉट प्लेस आने वाले सभी प्रमुख मार्गों और अन्य पॉश इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। किसी भी स्थान पर लोगों को भीड़ के रूप में इकट्ठा नहीं होने दिया गया।


शाम होते ही डबल हुआ जोश

शाम होते ही युवाओं का जोश दोगुना हो गया। वे एक नए जोश में निर्धारित तय कार्यक्रम के मुताबिक विभिन्न होटलों, रेस्तराओं और डिस्को में आयोजित पार्टियों में पहुंचने लगे। सबसे ज्यादा भीड़ दक्षिण दिल्ली और कनॉट प्लेस में रही। पार्टियों में पहुंचते ही युवाओं ने धमाल मचाना शुरू कर दिया। म्यूजिक की होश उड़ा देने वाली तेज धुनों पर युवा जमकर थिरके। मदहोशी और नाच-गाने का यह आलम देर रात तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed