फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Year's party tampering by youths.

नए साल की पार्टी में मनचलों ने की छेड़छाड़

Sat, 03 Jan 2015 01:56 PM IST
अमर उजाला, विजयनगर
अमर उजाला, विजयनगर Updated Sat, 03 Jan 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
New Year's party tampering by youths.

प्रताप विहार की कांशीराम आवासीय कालोनी में नए साल की पार्टी के दौरान मनचलों ने डीजे पर डांस कर रहीं महिलाओं से छेड़छाड़ की। सूचना देने के बावजूद आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं।

विज्ञापन


विजय नगर थाने पर शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम नए साल पर आयोजित पार्टी में घर के  सामने ही डीजे पर डांस कर खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक जबरन वहां आ गए और डांस करने लगे।
विज्ञापन


उनके आने के बाद महिलाएं घर जाने लगीं तो उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर हाथ खींचना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक घर के अंदर जा घुसे और चेन, कुंडल लूटने लगे। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आधा घंटे बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस के कार्रवाई न किए जाने से खफा पीड़ित महिलाओं ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर नारेबाजी की और शिकायत दर्ज कराई।

महिलाओं ने विजयनगर थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि शिकायत मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed