{"_id":"f7c1015a8168100c25451956083d03cc","slug":"new-year-s-party-tampering-by-youths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल की पार्टी में मनचलों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल की पार्टी में मनचलों ने की छेड़छाड़
अमर उजाला, विजयनगर
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार की कांशीराम आवासीय कालोनी में नए साल की पार्टी के दौरान मनचलों ने डीजे पर डांस कर रहीं महिलाओं से छेड़छाड़ की। सूचना देने के बावजूद आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गए। आरोपी दूसरे समुदाय के हैं।
विज्ञापन
विजय नगर थाने पर शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम नए साल पर आयोजित पार्टी में घर के सामने ही डीजे पर डांस कर खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक जबरन वहां आ गए और डांस करने लगे।
विज्ञापन
उनके आने के बाद महिलाएं घर जाने लगीं तो उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर हाथ खींचना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक घर के अंदर जा घुसे और चेन, कुंडल लूटने लगे। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आधा घंटे बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना पुलिस के कार्रवाई न किए जाने से खफा पीड़ित महिलाओं ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर नारेबाजी की और शिकायत दर्ज कराई।
महिलाओं ने विजयनगर थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि शिकायत मिल गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।