घरेलू वनडे क्रिकेट में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिवसीय घरेलू क्रिकेट मैचों में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। यहां ग्रेटर नोएडा में चल रहे अंडर-19 वीनू मांकड टूर्नामेंट में राजस्थान ने रेलवेज के खिलाफ 50 ओवर में 413 बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। मॉडर्न क्रिकेट खेलने वाले देशों में ये सर्वाधिक टीम स्कोर है।
साथ ही राजस्थान के कप्तान आदित्य गढ़वाल ने मैच में 263 रन की पारी खेलते हुए अंडर-19 भारतीय घरेलू क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को वीनू मांकड सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में राजस्थान और रेलवेज के बीच मैच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 413 बना डाले। कप्तान आदित्य गढ़वाल ने 151 गेंदा पर धुआंधार 263 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 18 छक्के और 22 चौके लगाए।
उनके साथ एमएन सिंह ने 94 रन की पारी खेली। जवाब में रेलवेज की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान ने ये मैच 271 रनों से जीता। आदित्य ने दावा किया है कि यह उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
राहुल द्रविड़ ने दिया गुरुमंत्र
वीनू मांकड अंडर-19 क्रिकेट में रेलवेज के खिलाफ नाबाद 263 रन बनाने वाले आदित्य गढ़वाल का कहना है कि उनके पिता को इस बात का यकीन नहीं हुआ कि बेटे ने इतना बड़ा स्कोर किया है। मैच के बाद आदित्य ने अपने पिता से फोन पर बात करते हुए अपने प्रदर्शन की जानकारी दी। उनके पिता ने पूछा कि 263 रन पूरी टीम ने बनाए हैं या तुमने अकेले ने।
आदित्य ने दावा किया कि अंडर-19 क्रिकेट में यह उनका सर्वाधिक स्कोर है। अमर उजाला से बातचीत में आदित्य ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने पर है। सीकर राजस्थान के रहने वाले आदित्य ने 2010-11 में बीसीसीआई का पहला टूर्नामेंट अंडर-16 विजय मर्चेंट टॉफी के रूप में खेला। 2013 में उन्होंने रणजी मैच भी खेला। अंडर-19 कूच बिहार टूर्नामेंट में आदित्य ने कर्नाटक के खिलाफ 146 रन और पंजाब के खिलाफ 152 रन की बेहतरीन पारियां भी खेली हैं।
आदित्य के इंजीनियर पिता का उन्हें पूरा सपोर्ट है। उनकी खुद क्रिकेट में बहुत रुचि है। अपने बेटे को डिस्ट्रिक लेवल का क्रिकेट खिलाने के लिए भी उन्होंने बहुत भाग दौड़ की थी। आदित्य का मानना है कि उन्हें सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलानी है।
चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरकर भारतीय टीम में चयनित होकर देश के लिए खेलना है। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड भी आदित्य की तारीफ कर चुके हैं। राहुल ने आदित्य से कहा था कि तुम बहुत आक्रामक खिलाड़ी हो, अपनी इस शैली को बरकरार रखना।