फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Vande Bharat train will run between Delhi-Khajuraho

Delhi NCR News: दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
12 मार्च को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली को एक और वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की स्वीकृति दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर 12 मार्च को रवाना करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस (22470) दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ होते हुए दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

वहां आधे घंटे रुकने के बाद यह ट्रेन दोपहर बाद 2:50 बजे खजुराहो से वापस दिल्ली की ओर चलेगी और रात 11 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। सोमवार को छोड़ यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। निजामुद्दीन-खजुराहो से चलने वाली वंदे भारत आगरा और मथुरा स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। इससे ट्रेन को और भी रफ्तार मिलेगी। कमलापति-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत को आगरा और मथुरा स्टेशन पर भी स्टॉपेज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed