फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Vande Bharat Express train will start running between Firozpur Cantt and Delhi Junction

Indian Railways: फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच शुरू होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यहां ठहरेगी

Fri, 07 Nov 2025 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:25 AM IST
सार

यह ट्रेन फरीदकोट, बठिंडा जंक्शन, धूरी जंक्शन, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत जंक्शन पर ठहरेगी।

विज्ञापन
New Vande Bharat Express train will start running between Firozpur Cantt and Delhi Junction
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर रेलवे आठ नवंबर (कल यानी) से फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा शुरू करेगा। इसके संचालन से यात्रियों आरामदायक सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन फरीदकोट, बठिंडा जंक्शन, धूरी जंक्शन, पटियाला, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र और पानीपत जंक्शन पर ठहरेगी।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02462/26461 फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 8 नवंबर को किया जाएगा। इसी दिन विशेष रेलसेवा फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन तक चलेगी। इस आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को अत्याधुनिक कोच, बेहतर बैठने की व्यवस्था, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और उन्नत सुरक्षा उपकरणों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन पंजाब और हरियाणा के प्रमुख शहरों को राजधानी दिल्ली से जोड़ते हुए यात्रियों के समय की भी बचत करेगी। विशेष ट्रेन संख्या 02462 फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन 8 नवंबर को सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी और दोपहर 3:05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed