फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New twist in Death of a woman in Punhana, Haryana, family Refuse Accusations

तंत्र-मंत्र के चक्कर में गई थी जान, पंचायत में 4 लाख रुपये लगी कीमत, परिजन आरोप से मुकरे

Thu, 07 Jun 2018 11:16 AM IST
यूनुस अलवी, पुन्हाना
यूनुस अलवी, पुन्हाना Updated Thu, 07 Jun 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
New twist in Death of a woman in Punhana, Haryana, family Refuse Accusations

मंगलवार को गांव शाहचौखा में तंत्र-मंत्र के चक्कर में गई महिला की जान का फैसला आखिरकार चार लाख रुपये में हो गया। बुधवार को पंचायत में हुए फैसले के बाद मृतक महिला के परिजन अपने आरोपों से पलट गए और उन्होंने पिनगवां थाने में प्रमीना के बीमारी से मौत होने की शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पलवल जिले के गांव भूडपुर निवासी 30 वर्षीय महिला प्रमीना बीमार थी। डाक्टरों से इलाज कराने पर भी जब प्रमीना ठीक नहीं हुई तो किसी ने उसके पति को सलाह दी की उसको भूत-प्रेत का असर है। इसी वजह से उसका पति साकिर उसे गांव शाहचौखा में तंत्र-मंत्र से इलाज करने वाली साहिदा नाम की महिला के पास ले गया था। मंगलवार को महिला के पति साकिर ने बताया था कि उसकी पत्नी को भूत-प्रेत उतारने के चक्कर में साहिदा और उसके पति ने प्रमीना को गड्डढा खोदकर गर्दन तक दबा दिया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 महिला का पति मरने के बाद उसे अपने गांव ले गया था, जहां परिजनों से मशविरा कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने के लिए वापस शाहचौखा ले आया था, लेकिन बिरादरी के दबाव के चलते पुलिस में शिकायत नहीं दी। पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन शिकायत न मिलने के कारण केवल शिकायतकर्ता का इंतजार करती रही। उधर इस मामले को लेकर रात भर पंचायतों का दौर चलता रहा। पुलिस थाने के नजदीक ही पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास का निवास है जहां पर दोनों पक्षों में फै सला कराने के लिए मंगलवार रात करीब एक बजे तक पंचायत चलती रही। जहां दोनों पक्षों में चार लाख रुपये में फैसला हो गया।  जिसमें दो लाख रुपये महिला के परिजनों को नकद दे दिए गए जबकि दो लाख दो दिन बाद देने का आश्वासन दिया गया। इसकी तस्दीक खुद महिला के ससुर रहमुद्दीन ने फोन पर की। इस पंचायत में पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास तो मौजूद नहीं थे लेकिन उनके बेटे ऐडवोकेट जावेद सहित इलाके के काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एडवोकेट

रात के करीब 11 बजे महिला के शव को आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए पिनगवां पुलिस थाना लाया गया। पुलिस ने महिला के शव को मांडीखेडा के अल-आफिया अस्पातल भिजवा दिया। जिसे बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

 मेवात बार के प्रधान एवं वरिष्ठ ऐडवोकेट ताहिर हुसैन रूपडिया ने बताया कि इस इलाके में करीब 60 फीसदी रेप और 50 फीसदी मर्डर के मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही बिरादरी स्तर पर फैसला हो जाता है और पीड़ित पक्ष अपनी गवाही बिगाड़ देता है, जिससे आरोपी बरी हो जाते हैं। अदालत में बिरादरी फैसले का कोई जिक्र नहीं होता है। उन्होंने बताया कि इन फैसलों में लालच या राजनैतिक दबाव अधिक होता है।

 पुलिस शिकायत का इंतजार करती रही और शव पड़ा रहा
 महिला की मौत मंगलवार दिन में करीब 12 बजे हो गई थी। जिसकी कुछ लोगों ने पिनगवां पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस मौके पर भी पहुंची थी लेकिन तमाशबीन बनकर पुलिस मौके से वापस आ गई। महिला का शव मंगलवार की रात करीब 11 बजे तक पिनगवां पुलिस थाने में पहुंच गया था। पुलिस ने पीड़ित लोगों के बयान लेने की बजाए लिखित शिकायत देने को कहा था लेकिन किसी ने शिकायत नहीं दी। बीमारी से मौत की शिकायत बुधवार को की गई। भले ही सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश हैं कि बडे़ जुर्म में पंचायतों के फैसले का कोई दखल नहीं होगा उसके बावजूद भी पिनगवां पुलिस पंचायत के फैसले का इंतजार करती रही।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

पिनगवां थाना प्रभारी पंकज का कहना है पुलिस के पास मंगलवार रात तक कोई शिकायत नहीं आई थी। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रात को ही भिजवा दिया था। बुधवार को पीड़ित पक्ष की ओर से प्रमीना की मौत बीमारी से होने की शिकायत मिली है। इसके बाद धारा 174 के तहत कार्रवाई कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के अंदर मौत के जो भी कारण आएंगे, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।

परिजन बोलने से कतराते रहे
मंगलवार को जहां महिला का पति साकिर  कह रहा था कि उसकी पत्नी को मिट्टी में दबाकर मारा गया है। वह आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराना चाहता हैं, वहीं पंचायत में फैसला हो जाने के बाद वह बुधवार को मीडिया के सामने उसने पत्नी की मौत के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं साकिर के पिता रहमुद्दीन ने फोन पर बताया कि उनका फैसला हो गया है अब वे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed