फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new political action of aap in himanchal

अब हिमांचल में 'आप 'तलाशेगी सियासी जमीन

Tue, 09 Jun 2015 02:45 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
new political action of aap in himanchal

दिल्ली का किला फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश में सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है। शुरुआत दो स्तरों पर हो रही है। पार्टी के आला नेतृत्व की निगरानी में जहां राज्य में संगठन मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के नेता मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आम लोगों को लामबंद करेंगे। इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता संजय सिंह, आशुतोष व आशीष खेतान के साथ विधायकों की एक टीम दिल्ली से मंगलवार को शिमला पहुंच रही है।
विज्ञापन


दरअसल, आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने फैसला लिया था कि पार्टी खास तौर से छोटे राज्यों में जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी। सबसे पहले राज्य में पार्टी का संगठन मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पैमाना बूथ लेवल तक कमेटियां तैयार करने को रखा गया है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर के नेता शिमला पहुंचकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ी रैली करेंगे। वहीं, पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी होगी।

जन आंदोलन के सहारे जनाधार मजबूत करने की तैयारी

new political action of aap in himanchal

संजय सिंह के मुताबिक, प्रदेश में विधान सभा चुनाव दो साल बाद होंगे। हमारी शुरुआती कोशिश राज्य में मजबूत संगठन खड़ा करने की है। पार्टी बूथ लेवल तक जाएगी। मंगलवार को पार्टी के जनाधार व संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की होगी। मजबूत जमीन तैयार होने के बाद विधान सभा चुनाव में उतरने का फैसला होगा।

संगठन खड़ा करने के साथ-साथ पार्टी जन आंदोलन के सहारे आम लोगों में पैठ बनाएगी। अगले दो साल तक राज्य के ज्वलंत मसलों पर आप सड़क पर नजर आएगी। आप के राष्ट्रीय सह प्रभारी हर्ष कालरा ने बताया कि प्रदेश की वीरभद्र सरकार आम लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रही है।

भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली-पानी की समस्याएं आम हैं। नौकरियों में धांधली की जा रही है। इन सबके विरोध में मंगलवार को पार्टी बेईमान भगाओ जनचेतना रैली करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed