{"_id":"5e8badee8ebc3e76b14a454f","slug":"new-partners-joining-amar-ujala-foundation-daily-to-help-the-needy-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए रोज जुड़ रहे नए साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए रोज जुड़ रहे नए साथी
Tue, 07 Apr 2020 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 07 Apr 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के भोपा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा खाना वितरित किया गया...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों के जीवनयापन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे सहायता अभियान में रोज नए साथी जुड़ रहे हैं। फाउंडेशन के बैनर तले विभिन्न संस्थाओं और लोगों ने सोमवार को भी अलग-अलग शहरों में भोजन और खाद्य-राहत सामग्री का वितरण किया।
गाजियाबाद में फाउंडेशन की तरफ से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और पगडंडिंया संस्था के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। सोमवार को भी भोजन के पैकेट तैयार कर जरूरतमंद लोगों में बांटने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमों को सौंपे गए।
मुजफ्फरनगर के जानसठ में फाउंडेशन और भाजपा नेता मनीष ऐरन ने राशन वितरण किया। गांव में बच्चों को फल भी वितरित किए गए। भोपा में सेवार्थ क्लब और फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरण की गई।
विज्ञापन
शामली में फाउंडेशन की मुहिम में सहयोग करते हुए सहयोग करते हुए शामली मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के उद्यमियों ने झुग्गी बस्ती में भोजन के पैकेट वितरित किए।
कानपुर में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने की मुहिम के आठवें दिन भी समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों की मदद से लोगों को भोजन कराया गया।
उन्नाव में फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से शहर व आसपास के गांवों में जरूरतमंदों को लंच पैकेट दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत दोस्तीनगर में और शहर में अलग-अलग स्थानों पर लोगों को आटा, दाल, चावल, तेल, नमक आदि के पैकेट बनाकर बांटे गए।
इटावा में अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर शहर से लेकर गांवों तक जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। सोमवार को शहर में दो जगह जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। जसवंतनगर और ऊसराहार में भोजन के पैकेट बांटे गए। फर्रुखाबाद में असहाय गरीब सेवा संस्थान की ओर से राशन सामग्री वितरित की गई। वहीं प्रदीप गंगवार मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए।
झांसी में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन से जुड़े संगठनों द्वारा लोगों तक राहत पहुंचाई गई। बस्तियों में खाने के पैकेट वितरित किए गए। झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों को मास्क का वितरण किया गया, खाद्य सामग्री भी बांटी गई। अमर उजाला हेल्पलाइन पर जितने भी फोन पहुंचे सभी की मदद की गई। झांसी शहर के आसपास बनी बस्तियों में भी मददगार पहुंचे। फाउंडेशन के साथ पांच संगठन जुड़कर काम कर रहे हैं। सुबह से देर रात तक खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है। तीन इलाकों में बच्चों को दूध की मांग की गई थी जिसे भी पूरा किया गया।
caption - : ।