फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Parliament Inauguration Trains will be stopped before coming to New Delhi 30 thousand policemen deployed

New Parliament Building Inauguration : आज दिल्ली आने से पहले रोक दी जाएंगी ट्रेनें, 30 हजार फोर्स तैनात

Sun, 28 May 2023 12:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 May 2023 12:15 AM IST
सार

एनसीआर से आने वाली स्थानीय ट्रेनों को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक या दो स्टेशन पहले टर्मिनेट (खत्म) कर दिया जाएगा। इसके अनौपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि लंबे रूट से आने वाली ट्रेनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक आने दिया जाएगा।

विज्ञापन
New Parliament Inauguration Trains will be stopped before coming to New Delhi 30 thousand policemen deployed
नए संसद भवन के पास तैनात सुरक्षा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के भारी विरोध और संसद भवन पर महिला पंचायत के एलान के बाद दिल्ली पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं रख रही हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार रात तक महिला पंचायत की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन

एनसीआर से आने वाली स्थानीय ट्रेनों को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक या दो स्टेशन पहले टर्मिनेट (खत्म) कर दिया जाएगा। इसके अनौपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि लंबे रूट से आने वाली ट्रेनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक आने दिया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि मेट्रो को भी कुछ स्टेशन पहले रोक दिया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि वीआईपी कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ट्रेनों को नई दिल्ली में पहुंचने से पहले ही रोका जा रहा है। 26 जनवरी व 15 अगस्त को भी ऐसा कभी नहीं हुआ। गाजीपुर बॉर्डर समेत सभी राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खाप पंचायतों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में नए संसद भवन के सामने रविवार को महिला पंचायत करने की घोषणा की है। इस पंचायत में बड़ी संख्या में महिला व किसानों के दिल्ली आने की पूरी संभावना है। ऐसे में दिल्ली के सभी सीमाओं खासकर गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार रात को सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा कर दिया गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को गृह मंत्रालय से पुलिस फोर्स की 50 से ज्यादा कंपनियां मिली हैं। नई दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की सुरक्षा में ढाई से 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें 50 फीसदी महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि उद्घाटन कार्यक्रम या नए संसद भवन के पास किसी को न जाने दिया जाए। कार्यक्रम में बुलाए गए मेहमान, सांसद, राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ही शामिल होने की अनुमति होगी।

अगर महिलाएं व किसान महिला पंचायत करने के लिए संसद नए संसद भवन के करीब पहुंचते है तो उन्हें जंतर-मंतर ले जाया जाए, जहां प्रदर्शन चल रहा है। अगर महिलाएं जंतर-मंतर नहीं जाती हैं तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं से लेकर नए संसद भवन तक की सुरक्षा व्यवस्था छह स्तरीय होगी। सुरक्षा की कमान नई दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत संभाल रहे हैं। इसके अलावा कई वरिष्ठ पुलिस उपायुक्तों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सुरक्षा व्यवस्था का दिनभर जायजा लेते रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed