फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New education policy will prove to be the most important stone of foundation of Rise of nation: KG Suresh

नई शिक्षा नीति राष्ट्र के उत्थान की बुनियाद का सबसे महत्वपूर्ण पत्थर सिद्ध होगीः केजी सुरेश

Mon, 28 Sep 2020 06:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
New education policy will prove to be the most important stone of foundation of Rise of nation: KG Suresh
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति केजी सुरेश - फोटो : अमर उजाला

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश ने कहा कि नई शिक्षा नीति राष्ट्र के उत्थान की बुनियाद का सबसे महत्वपूर्ण और मजबूत पत्थर सिद्ध होगी। प्रो. केजी सुरेश ने सोमवार को नोएडा परिसर का दौरा किया। 

विज्ञापन


परिसर प्रभारी डॉ मीता उज्जैन सहित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कुलपति ने  परिसर का निरीक्षण किया और मौजूदा गतिविधियों की जानकारी ली। मालूम हो कि 16 सितंबर, 2020 को प्रोफेसर  केजी सुरेश ने भोपाल में विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार ग्रहण किया था। 
विज्ञापन



प्रो. केजी सुरेश का विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर से आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने परिसर में एडजंक्ट प्रोफसर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। परिसर की स्थापना के साथ ही अतिथि प्राध्यापक के रूप विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल ऑफ माडर्न मीडिया, युनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून के संस्थापक डीन रह चुके प्रोफेसर सुरेश भारतीय जनसंचार संस्थान के निदेशक रहे हैं। उन्होंने डीडी न्यूज में वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार, एशियानेट न्यूज नेटवर्क में संपादकीय सलाहकार और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में मुख्य राजनीतिक संवाददाता रह चुके हैं। 

हिन्दी पत्रकारिता एवं जनसंचार में उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रतिष्ठित गणेश  शंकर विद्यार्थी पुरस्कार के लिए चयनित प्रोफेसर सुरेष जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालय और संस्थानों की अकादेमिक परिषदों  और चयन समितियों के सदस्य हैं। 


प्रो. केजी सुरेश के दौरे से परिसर सहित पूरे विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। कुलपति श्री सुरेश ने कार्यभार संभालते ही विश्वविद्यालय संभालते ही भोपाल स्थित नवनिर्मित परिसर में सामुदायिक रेडियो केंद्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विश्वविद्यालय को शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed