फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi will get full electricity : Kejriwal

दिल्ली वालों को मिलेगी भरपूर बिजली : केजरीवाल

Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
New Delhi will get full electricity : Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नई दिल्ली इलाके के लोगों को बिना बाधा के बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

विज्ञापन


इस सिलसिले में नए बिजली उप केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के चलते लोगों को नियमित बिजली मिलेगी। वह शुक्रवार को एनडीएमसी के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एनडीएमसी की ओर से अलीगंज-जोर बाग और सरोजिनी नगर में स्थापित बिजली उपकेंद्रों का उद्घाटन किया। समारोह में उन्होंने जल संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘चार सूत्री कार्यक्रम‘ तैयार

New Delhi will get full electricity : Kejriwal

एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया की एनडीएमसी ने लोगों को उत्तम स्तर की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘चार सूत्री कार्यक्रम‘ बनाया है।

जिसमें विश्वसनीय गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली, उर्जा बचतकारी उपकरणों का उपयोग और इमारतों की छतों पर सौर पैनल लगाने की परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, मुख्य सचिव केके शर्मा, विधायक सुरेंद्र सिंह, एनडीएमसी के सदस्य बीएस भाटी, अब्दुल राशिद अंसारी, अनीता आर्य आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed