फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Delhi Railway Station will be redeveloped in a phased manner

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना, चरणबद्ध तरीके से होगा पुनर्विकास

Sun, 10 Mar 2024 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Mar 2024 07:37 AM IST
सार

120 हेक्टेयर में रेलवे स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुंबद के आकार वाली स्टेशन की नई इमारत बनेगी। दो आगमन और दो प्रस्थान गेट होंगे। रेलवे कार्यालय, रेलवे क्वाॅर्टर और सहायक रेलवे कार्यालय बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
New Delhi Railway Station will be redeveloped in a phased manner
फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की योजना अब चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। स्टेशन के पहाड़गंज की तरफ मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब बनाने के लिए भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने 440 करोड़ की निविदा निकाली है। इससे पहले स्टेशन के विकास का काम एक साथ करने के लिए कोई एजेंसी नहीं मिली थी। 

विज्ञापन


ऐसे में इस महत्वपूर्ण स्टेशन के पुनर्विकास की प्रक्रिया में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूरे काम को छोटे-छोटे हिस्से में विभाजित कर निर्माण कार्य किया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए दो प्रमुख बिंदु हैं। एक अजमेरी गेट और दूसरा पहाड़गंज की तरफ है। वैसे तो दोनों तरफ ही यातायात का दबाव है। लेकिन पहाड़गंज की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचना बहुत कठिन है, क्योंकि यहां बसों के रुकने के लिए जगह नहीं है। 
विज्ञापन


प्रवेश द्वार के पास ही टी प्वाइंट है। इस स्थिति में यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। योजना के तहत पहाड़गंज से नई दिल्ली स्टेशन के क्षेत्र के पास मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होने के साथ ही जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इस योजना के अनुसार, विभिन्न स्थानों से स्टेशन तक यात्रा के लिए बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से कई एंट्री पॉइंट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ऊंचे कॉरिडोर के अंत में आसफ अली मार्ग और भवभूति मार्ग से यातायात नियंत्रित होगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में लगभग 4.50 लाख यात्री रोजाना आते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4700 करोड़ रखी गई अनुमानित निर्माण लागत
सितंबर, 2022 में केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति ने पुनर्विकास योजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग पांच हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। पहले इस परियोजना को 60 वर्षों की अवधि के लिए डिजाइन-बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव था। इस अनुमानित राशि पर कोई भी कंपनी काम करने को तैयार नहीं हुई तो पिछले वर्ष निविदा रद्द कर दी गई। इसके बाद गत वर्ष एक जुलाई को नई निविदा निकाली गई। इसमें 4700 करोड़ रुपये अनुमानित निर्माण लागत रखी गई। इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर काम कराने का निर्णय लिया गया था। निविदा जमा करने की तिथि पहले पांच दिसंबर 2023, उसके 10 जनवरी और फिर 12 फरवरी तक बढ़ाई गई, लेकिन काम काम आवंटित नहीं हो सका। 


120 हेक्टेयर में गुंबद के आकार में बनेगी नई इमारत  
120 हेक्टेयर में रेलवे स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गुंबद के आकार वाली स्टेशन की नई इमारत बनेगी। दो आगमन और दो प्रस्थान गेट होंगे। रेलवे कार्यालय, रेलवे क्वाॅर्टर और सहायक रेलवे कार्यालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही वाणिज्यिक कार्यालय, होटल और आवासीय परिसर विकसित किए जाएंगे। स्टेशन के दोनों तरफ दो मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, 40 मंजिल के ऊंचे ट्विन टावर और पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग, साइकिल ट्रैक, ग्रीन ट्रैक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed