{"_id":"5ebe2edafc3402213018d5f8","slug":"new-delhi-police-caught-33-laborers-while-carrying-bihar-and-up-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली: 33 मजदूरों को बिहार व यूपी ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली: 33 मजदूरों को बिहार व यूपी ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार
Fri, 15 May 2020 11:25 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 15 May 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक को त्रिपाल से कवर किया हुआ था
विज्ञापन
ट्रक मालिक व चालक भी बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों की मजबूरियों का फायदा उठा रहे थे। ट्रक चालक 33 प्रवासी मजदूरों को यूपी व बिहार ले जा रहा था। कोटला मुबारपुर थानाध्यक्ष अजय नेगी की टीम ने पिकेट चेकिंग के दौरान ट्रक को कपड़ लिया। ट्रक पर आवश्यक सेवा वाहक औषधी लिखा हुआ था। हर एक मजदूर से 1800 रुपये किराया तय हुआ था।
ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक को किया जब्त
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि 13 मई को ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया था। थानाध्यक्ष अजय नेगी की टीम ने ड्राइवर से दवाईयां सप्लाई करने के संबंध में कागजात मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। ट्रक के कवर को हटाया तो उसमें 33 प्रवासी मजदूर थे।
विज्ञापन
पुलिस ने रणहौला व मायपुरी थाना पुलिस की मदद से इन मजदूरों को उनके घर भिजवा दिया। इन मजदूरों को यूपी में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर व बांदा आदि जगहों पर जाना था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर हरीराम को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन