फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new delhi marathon race tomorrow in jawaharlal nehru stadium on sunday route to divert till 10 am

नई दिल्ली इलाके में मैराथन कल, सुबह 10 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें

Sat, 23 Feb 2019 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Feb 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
new delhi marathon race tomorrow in jawaharlal nehru stadium on sunday route to divert till 10 am
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को नई दिल्ली मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ जवाहरलाल स्टेडियम से शुरू होकर यहीं पर खत्म होगी। चार श्रेणी में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर दिल्ली यातायात पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


देर रात तीन बजे से लोगों का स्टेडियम में आना शुरू हो जाएगा। देर रात साढ़े तीन बजे से सुबह दस बजे तक वाहन चालकों के लिए कई मार्ग बंद रहेंगे। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मैराथन देखने वाले लोग स्टेडियम के गेट संख्या 14 से प्रवेश करेंगे, जबकि गण्यमान्य लोगों की एंट्री गेट संख्या पांच से होगी। यहां आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बारापूला और सुनेहरी पुलाह में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से गुजरेगी मैराथन

यातायात विभाग के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि चार श्रेणी में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। फुल मैराथन 42 किलोमीटर की होगी, जबकि अन्य दौड़ 21, 10 और पांच किलोमीटर की होगी।

मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोदी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग, सी हैक्सागन, राजपथ, रफी अहमद किदवई रोड, मौलाना आजाद रोड, जनपथ से यू-टर्न लेकर मौलाना आजाद रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, राजपथ से डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, शास्त्री भवन से यू-टर्न लेकर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ से विंडसर प्लेस से यू-टर्न लेकर जनपथ, राजपथ, मानसिंह रोड, जसवंत सिंह रोड से यू-टर्न लेकर मानसिंह रोड, राजपथ, सी हैक्सागन, डॉक्टर जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, लोधी रोड, भीष्म पीतामह मार्ग, सीजीओ कांप्लेक्स रोड से यू-टर्न लेकर प्रगति विहार होस्टल से भीष्म पितामह मार्ग होते हुए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed