{"_id":"62fd9ec88f77bb55f651d995","slug":"new-delhi-agra-cantt-intercity-will-go-up-to-gwalior-for-shrikrishna-janmashtami-from-18-to-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shrikrishna Janmashtami: नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी ग्वालियर तक जाएगी, 18 से 21 तक मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shrikrishna Janmashtami: नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी ग्वालियर तक जाएगी, 18 से 21 तक मिलेगी सुविधा
Thu, 18 Aug 2022 07:37 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 18 Aug 2022 07:37 AM IST
सार
नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से रात्रि 9:30 बजे चलकर उसी दिन रात्रि 11:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14211 ग्वालियर से मध्यरात्रि एक बजे चलकर उसी दिन तड़के 3:40 बजे आगरा कैंट पहुंचकर उसी दिन सुबह 6 बजे आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने संख्या 14211/14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 18 से 21 अगस्त के बीच ग्वालियर तक यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से रात्रि 9:30 बजे चलकर उसी दिन रात्रि 11:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 14211 ग्वालियर से मध्यरात्रि एक बजे चलकर उसी दिन तड़के 3:40 बजे आगरा कैंट पहुंचकर उसी दिन सुबह 6 बजे आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए चलेगी। मार्ग में धौलपुर व मुरैना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे ने गोरखपुर से जम्मू तवी के लिए 19 व 21 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05097 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 19 अगस्त को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 21 अगस्त को पूर्वाह्न 10:50 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
विज्ञापन