फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Containment zones added in Gautambuddhnagar district as corona cases rises

गौतमबुद्ध नगर के कुल 44 इलाके कंटेनमेंट जोन, दो नए क्षेत्रों को किया गया शामिल

Sat, 09 May 2020 07:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 May 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
New Containment zones added in Gautambuddhnagar district as corona cases rises
कंटेनमेंट जोन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 44 कर दी गई है। सेक्टर-9 और 19 को श्रेणी वन में कंटेनमेंट जोन में जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-150, चौड़ा गांव सेक्टर-22, सेक्टर-10 को श्रेणी टू में कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। अब तक जलवायु विहार, ग्रेनो के चाई-2 और याकुबपुर कंटेनमेंट जोन से बाहर थे, लेकिन इन्हें भी कंटेनमेंट जोन में लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने जिले के कंटेनमेंट इलाकों को दो जोन में बांटा है। पहले जोन में 24 स्थानों को रखा गया है जबकि दूसरे जोन में 20 स्थान है।

शुक्रवार को जिले के 11 मरीज हुए थे डिस्चार्ज
मालूम हो कि शुक्रवार को 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। इनमें से 8 मरीज चाइल्ड पीजीआई से डिस्चार्ज किए गए। इनमें एक 30 और एक 45 वर्षीय महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा अस्पताल से 27 वर्षीय महिला को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया था। महिला के पति भी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, जिम्स में भर्ती दो लोगों को दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 119 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 


संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी के बारे में बताया और जरूरत पड़ने पर इसमें सहयोग करने के लिए रक्तदान करने की अपील की। जिम्से से डिस्चार्ज हुए दोनों मरीजों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिए सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed