{"_id":"5c2b033fbdec223c71482013","slug":"new-celebration-bullet-hit-10-year-old-dead-1-minor-injured-509-challaned-for-drunk-and-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जोश में खोया होशः गोली लगने से 10 साल के बच्चे की मौत, 1 घायल, 509 का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जोश में खोया होशः गोली लगने से 10 साल के बच्चे की मौत, 1 घायल, 509 का हुआ चालान
Tue, 01 Jan 2019 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह साल इस साल भी नए वर्ष के स्वागत में पूरे देश में जमकर पार्टियां हुईं। लोगों ने पूरे जोर-शोर से न्यू ईयर का जश्न मनाया। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी रहे जिन्होंने जोश में होश खो दिया। इसी कारण जहां एक बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी, तो एक घायल हो गया जबकि 509 लोगों का दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा।
विज्ञापन
नया साल लोगों के लिए खुशियां लाता है लेकिन ये साल कुछ लोगों के लिए गम की सौगात भी लाया है। दरअसल दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में नए साल के जश्न में चलाई जा रही गोली एक 8 साल के बच्चे को जा लगी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में फायरिंग के दौरान एक नाबालिग गोली लगने से घायल हो गया। उस्मानपुर वाले मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में चालान काटे। दिल्ली पुलिस ने इस बार कुल 509 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान 31 दिसंबर को काटे।