{"_id":"5bf5669dbdec2269807e139f","slug":"new-bus-service-between-noida-greater-noida-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमआरसी ने शुरू की नोएडा-ग्रेनो वेस्ट बस सेवा, लोगों ने कहा संख्या बढ़ाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमआरसी ने शुरू की नोएडा-ग्रेनो वेस्ट बस सेवा, लोगों ने कहा संख्या बढ़ाई जाए
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
बस में डॉ. महेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएमआरसी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी के बाहर से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने रूट की शुरुआत की।
विज्ञापन
ऐस सिटी से नोएडा के शशि चौक तक रूट की लंबाई 15 किलोमीटर है और इस रूट पर अधिकतम किराया 32 रुपये रखा गया है जबकि न्यूनतम किराया 11 रुपये होगा।
एनएमआरसी ने रूट पर दो बसों को उतारा गया है जो दिन में कुल दस फेरे लगाएंगी। इनमें सुबह पांच और शाम को पांच फेरे होंगे। एक बस ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी से सुबह 8 बजे चलेगी जबकि दूसरी सुबह 8:05 बजे शशि चौक से रवाना होगाी।
विज्ञापन
ऐस सिटी से सुबह 8, 8:40, 9:25, 10:05, 10:40 बजे और शाम को 5:25, 6:05, 6:45, 7:25 व 8 बजे बस चलेगी। इसी तरह शशि चौक से सुबह 8:05, 8:40, 9:20, 10:00, 10:40 व शाम को 17:20, 6:00, 6:40, 7:25, 8:00 व 8:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
बस चलने से ग्रेनो वेस्ट के लोग काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट में सार्वजनिक यातायात की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग अपने वाहन या फिर निजी वाहनों पर निर्भर हैं। लोगों ने बसों की संख्या बढ़ाए जाने की बात कही है।
रोडवेज ने चलाई थी दो बसें, एक बंद
कुछ माह पहले यूपी रोडवेज ने भी ग्रेनो वेस्ट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच दो बसों का संचालन शुरू किया था। दोनों बसें सुबह-शाम केवल एक-एक चक्कर लगा रही थीं जिसका लाभ लोगों को नहीं मिला।
बाद में रोडवेज ने एक बस को बंद कर दिया। अभी रोडवेज की एक बस चल रही है। लोगों ने इसके नियमित नहीं होने की बात कही है।