{"_id":"66ccc1755c909788fb0ad561","slug":"new-block-will-be-built-in-rml-hospital-beds-will-increase-waiting-for-patients-will-reduce-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: RML में बनेगा नया ब्लॉक, बढ़ेंगे बिस्तर, घटेगा मरीजों का इंतजार; मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: RML में बनेगा नया ब्लॉक, बढ़ेंगे बिस्तर, घटेगा मरीजों का इंतजार; मास्टर प्लान के तहत चरणबद्ध होगा विकास
Mon, 26 Aug 2024 11:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:25 PM IST
सार
योजना के तहत मंदिर मार्ग और उद्यान मार्ग के बीच बिड़ला मंदिर के सामने इस ब्लॉक को बनाया जाएगा। इस नए ब्लॉक में करीब एक हजार बेड की सुविधा होगी। इन नए ब्लॉक में बुजुर्गों की देखभाल, कैंसर, रेडियोथैरेपी सहित लंबे समय तक इलाज चलने वाले क्रोनिक बीमारियों का इलाज होगा।
विज्ञापन
आरएमएल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे मरीजों का इंतजार आने वाले सालों में कम होगा। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से अस्पताल के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान को पूरा करने के लिए अस्पताल ने प्रस्ताव मंत्रालय को सौंपा है। इस प्रस्ताव के तहत मंदिर मार्ग स्थिति करीब 8.8 एकड़ भूमि पर एक नया ब्लॉक बनेगा।
विज्ञापन
योजना के तहत मंदिर मार्ग और उद्यान मार्ग के बीच बिड़ला मंदिर के सामने इस ब्लॉक को बनाया जाएगा। इस नए ब्लॉक में करीब एक हजार बेड की सुविधा होगी। इन नए ब्लॉक में बुजुर्गों की देखभाल, कैंसर, रेडियोथैरेपी सहित लंबे समय तक इलाज चलने वाले क्रोनिक बीमारियों का इलाज होगा। इस जमीन पर ब्लॉक को बनाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। साथ ही भवन बनाने के दौरान आने वाली परेशानियों को भी दूर करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की माने तो यहां नए इलाज केंद्रों के अलावा, डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के रहने के लिए भी सुविधा विकसित होनी है। नए अस्पताल में करीब एक हजार बिस्तरों की व्यवस्था होगी। साथ ही बुजुर्गों की देखभाल और पैलिएटिव केयर (प्रशामक देखभाल) सहित विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीजों को समग्र देखभाल भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन