{"_id":"b5ff0a801943e5ae990ee8db92e5c7e1","slug":"nevla-in-electricity-office-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दफ्तर में घुसा नेवला, कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दफ्तर में घुसा नेवला, कर्मचारी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। बिजली विभाग के पाली सब डिवीजन कार्यालय की हालत इन दिनो काफी खराब है। कार्यालय का भवन जर्जर हालत में होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
शनिवार को कार्यालय के पीछे गंदे तालाब के पास से एक नेवला कार्यालय में घुस गया। नेवले ने बिजली दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में जमकर उत्पात मचाया, जिससे बिजलीकर्मी परेशान रहे।
विज्ञापन
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन के यूनिट सचिव परमाल सिंह ने बताया कि भवन के जर्जर होने के बारे में एएचपीसी के कर्मचारियों की ओर से कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया गया है।
विज्ञापन
कार्यालय में लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इसको लेकर अधिकारियों को नोटिस दिया जाएगा।