फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nephew of ADJ was killed because of affair with Mother-daughter.

मां-बेटी से थे अवैध संबंध, मारा गया ADJ का भांजा

Thu, 25 Dec 2014 06:43 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
nephew of ADJ was killed because of affair with Mother-daughter.

गाजियाबाद के वसुंधरा में एडीजे के भांजे और प्रॉपर्टी डीलर अभिषेक गुप्ता की हत्या मुरादाबाद निवासी प्रेमिका और उसकी बीबीए छात्रा बेटी से अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी छात्रा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों ने शुक्रवार को वसुंधरा के फ्लैट में उसके साथ मारपीट की और मुंह दबाकर दम घोंटने की कोशिश भी की। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को सूटकेस में डालकर बृजघाट चौकी के पास फेंक आए थे। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने मुरादाबाद निवासी प्रेमिका की बेटी के साथ जबरन अवैध संबंध स्थापित किए, जिससे गुस्साई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर 16 निवासी अभिषेक गुप्ता (45) बीते शुक्रवार को मुरादाबाद जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार को उसका शव बृजघाट पुलिस चौकी के पास सूटकेस में बंद मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने रची कत्ल की साजिश

nephew of ADJ was killed because of affair with Mother-daughter.

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मृतक अभिषेक गुप्ता के मुरादाबाद निवासी दलजीत कौर से अवैध संबंध थे। इसी दौरान अभिषेक दलजीत की बेटी प्रेरणा पर भी बुरी नजर रखने लगा। अभिषेक ने प्रेरणा का एडमिशन वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट में बीबीए में करा दिया। उसे वसुंधरा के वार्तालोक सोसायटी में किराए पर फ्लैट दिलवाया।

पुलिस के अनुसार फ्लैट के साथ प्रेरणा के सभी खर्च भी अभिषेक उठाता था। इसी का फायदा उठाकर उसने प्रेरणा के साथ अवैध संबंध स्थापित किए। प्रेरणा के प्रेमी मुरादाबाद निवासी बीबीए छात्र अमित को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने प्रेरणा के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की साजिश रच डाली। शुक्रवार को मुरादाबाद जाने की बात कहकर अभिषेक वसुंधरा स्थित प्रेरणा के फ्लैट में पहुंचा और शराब पी।

कुछ देर बाद अमित भी फ्लैट पर पहुंचा और अभिषेक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भड़क गया। इसके बाद अमित और प्रेरणा ने नशे में धुत अभिषेक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गजरौला से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक की मौत दम घुटने और सिर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें लगने से हुई है।

सूटकेस में बंदकर लगाया था ठिकाने

nephew of ADJ was killed because of affair with Mother-daughter.

पुलिस के अनुसार अभिषेक की हत्या करने के बाद दोनों अमित के नोएडा स्थित घर में चले गए। 20 दिसंबर को दोनों वापस लौटे। इस दौरान अमित साहिबाबाद से 1300 रुपये का सूटकेस लेकर आया और उसमें अभिषेक का शव डालकर पहले ऑटो फिर वैन के जरिए गजरौला ले जाकर फेंक दिया।


सभी बहनों पर रखता था नजर
आरोपी प्रेरणा की 5 बहनें और एक भाई है। प्रेरणा ने बताया कि अभिषेक ने उसकी बड़ी बहन पर भी बुरी नजर डालने की कोशिश की थी। मगर उसकी शादी हो गई। इसके बाद वह प्रेरणा पर नजर रखने लगा। उधर, खुलासे के दौरान अभिषेक के परिजनों ने पुलिस से दूरी बनाई रखी। पुलिस के अनुसार परिजनों को अभिषेक के अवैध संबंधों की जानकारी थी। वह भी इससे परेशान थे।

कॉल डिटेल्स ने पकड़वाया प्रेरणा को
पुलिस के अनुसार अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि वह अक्सर प्रेरणा के घर जाता था। पुलिस ने प्रेरणा के कॉल रिकॉर्ड्स निकलवाए तो अमित झा का नंबर मिला। अमित भी मुरादाबाद के आईएफटी कॉलेज से बीबीए कर रहा है और लंबे समय से प्रेरणा का प्रेमी है। अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सारे राज खोल दिए। प्रेरणा और अमित को नोएडा स्थित अमित के घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed