{"_id":"6e37a60cbc918e0c41eb37c6b279a5fd","slug":"nepali-youth-had-hanging-flowerpot-breakdown-was-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवक ने लगाई फांसी, गमला टूटने पर हुई थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली युवक ने लगाई फांसी, गमला टूटने पर हुई थी पिटाई
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेस वन में रहने वाले नेपाली नौकर से रविवार की सुबह कार से गमला तोडना भारी पड़ा। गमला टूटने पर पड़ोस में रहने वाले वकील ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद क्षुब्ध हो कर नेपाली युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मूल रूप से नेपाल का रहने वाला केशव (21) डीएलएफ फेस वन में रहने वाले दीपक मल्होत्रा के पास नौकरी करता था। रविवार की सुबह वह अपने मालिक की कार साफ करने के बाद बैक कर रहा था कि इसी दौरान उसकी कार पड़ोस में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील के गमले से टकरा गई, जिससे गमला तोड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद वकील ने नेपाली युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से क्षुब्ध होकर केशव ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने परिजन के बयान पर पिटाई करने वाले अज्ञात वकील के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही पुलिस उसे चिन्हित कर गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन