फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbour and his son stabbed in dispute over water supply in Adarsh Nagar

पड़ोसी की खुली गुंडागर्दी: पानी की सप्लाई पर कहासुनी...बाप-बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार; चंदन ने कबूला जुर्म

Fri, 21 Nov 2025 05:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 05:42 PM IST
सार

दिल्ली के आदर्श नगर में पानी कम आने की शिकायत पर भड़के पड़ोसी ने पिता और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
neighbour and his son stabbed in dispute over water supply in Adarsh Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में पानी की सप्लाई को लेकर विवाद होने पर पड़ोसी भाइयों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों की पहचान लाल बाबू शाह और दीप नारायण के रूप में हुई। पुलिस ने घायलों का इलाज करवाने के बाद इनके बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को आजादपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भागे हुए एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पानी के विवाद में चाकू से गोदा
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की रात आदर्श नगर थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पिता-पुत्र को घायल अवस्था में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां लालबाग झुग्गी निवासी 40 साल के लाल बाबू शाह और उसके बेटे दीप नारायण का इलाज चल रहा था। दोनों पर चाकू से हमला किया गया था। 

आरोपी की मां से कही थी पीड़ित ने ये एक बात
लाल बाबू शाह ने बताया कि वह लालबाग सी ब्लॉक में छह माह से रिंकू माथुर के मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहे हैं। 19 नवंबर की रात 8.40 बजे वह शौचालय की ओर जा रहे थे। उन्होंने भूतल पर रहने वाली गीता देवी को अपने घर के बाहर पानी भरते हुए देखा। उन्होंने गीता देवी से कहा कि उनके पानी भरने से तीसरी मंजिल के पानी सप्लाई प्रभावित हो रही थी। 

कुछ देर बाद गीता देवी का बेटा करण और चंदन चाकू लेकर शिकायतकर्ता के कमरे में पहुंचे और पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे है फरार
थाना प्रभारी लव अत्रेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी चंदन दिल्ली से भागने की कोशिश में है और आजादपुर बस टर्मिनल की ओर जा रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर तुरंत बस टर्मिनल पहुंचकर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपी चंदन ने बताया कि घटना वाले दिन पानी की सप्लाई को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी हो गई थी। अचानक उकसावे और पहले से विवाद के कारण उसने भाई के साथ पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। पुलिस दूसरे आरोपी करण की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed